CG Vyapam: छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग में उप अंकेक्षक (Sub Auditor) की सीधी भर्ती 2026

 छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने उप अंकेक्षक (Sub Auditor) के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है।


छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग द्वारा तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से
उप अंकेक्षक (Level 6) के कुल 69 पदों पर चयन किया जाना है। यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

संक्षिप्त विज्ञापन तिथि: 07/04/2026

विस्तृत विज्ञापन: CG Vyapam की वेबसाइट पर जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक और अंतिम तिथि जारी की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

अभ्यर्थी परीक्षा संबंधी समस्त जानकारी के लिए समय-समय पर व्यापम की इस आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें:

http://vyapamcg.cgstate.gov.in

 आधिकारिक नोटिफिकेशन (Official Notification)

जारी सूचना के अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है:

पद का नाम: उप अंकेक्षक (Sub Auditor)

कुल रिक्तियां: 69 पद
वेतनमान: मैट्रिक्स लेवल 6
विभाग: सहकारिता विभाग, छत्तीसगढ़

 

संभावित आयु सीमा (Expected Age Limit)

वर्तमान में विभाग द्वारा संभावित आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों और आरक्षित वर्ग को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

नोट: सटीक आयु सीमा की जानकारी व्यापम द्वारा जारी किए जाने वाले विस्तृत विज्ञापन के बाद ही कन्फर्म (Confirm) की जाएगी।

संभावित शैक्षणिक योग्यता (Expected Educational Qualification)

उप अंकेक्षक के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मुख्य रूप से निम्नलिखित होने की संभावना है:

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक (B.Com) की उपाधि। (विस्तृत शैक्षणिक अर्हता के लिए कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतज़ार करें।)


महत्वपूर्ण निर्देश:

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन ही कर सकेंगे। डाक या स्पीड पोस्ट से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापित पदों की संख्या विभाग की आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post