छग की अर्थव्यस्था से सभी प्रतियोगी परीक्षा में 5-10 प्रश्न पूछे जाते है .आज से छग सामान्य ज्ञान की अर्थव्यवस्था से जुड़े टॉपिक वाइज नोट्स आप सभी से साझा किया जा रहा है .अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े वर्ष २०२१-22 से लिए गए है .आप सभी को हर साल अपडेट रहना है क्यूंकि आकडे बदलते रहते है .
सकल राज्य घरेलु उत्पाद (GSDP)-
- सकल घरेलु उत्पाद की गणना की आधार वर्ष २०११-12 है .
- एक वित्तीय वर्ष( 1 अप्रैल से 31 मार्च ) तक राज्य की भौगोलिक सीमा के अन्दर उत्पादित सभी वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को सकल राज्य घरेलु उत्पाद कहा जाता है .
- सकल राज्य घरेलु उत्पाद की गणना आधार वर्ष २०११-12 एवं प्रचलित मूल्य पर निकाला जाता है .
स्थिर भाव पर राज्य की सकल घरेलु उत्पाद -
| वर्ष | वृद्धि दर |
|---|---|
| 2012-13 | 5.00% |
| 2013-14 | 10.00% |
| 2014-15 | 1.00% |
| 2015-16 | 2.57% |
| 2016-17 | 12.13% |
| 2017-18 | 3.01% |
| 2018-19 | 11.28% |
| 2019-20 | 3.34% |
| 2020-21 | -1.37% |
| 2021-22 | 11.54% |
| औसत वृद्धि दर | 5.92% |
- सर्वाधिक वृद्धि दर 12.13% वर्ष २०१६-17 में रही .
- नकारात्मक वृद्धि -1.37% वर्ष 2020-21 में रही .
- वर्ष २०२१-22 में वृद्धि दर 11.५४% अनुमानित है .
- राज्य की औसत वृद्धि दर 5.92% है .
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र -
प्राथमिक क्षेत्र - कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र , वानिकी ,मत्स्य ,पशु पालन खनन एवं उत्खनन
द्वितीयक क्षेत्र - निर्माण एवं विनिर्माण , विद्युत् ,गैस एवं जलापूर्ति
तृतीयक क्षेत्र - व्यापर ,होटल ,जलपान गृह ,परिवहन ,संग्रहण एवं संचार ,रेलवे एवं अन्य सेवा के क्षेत्र


