छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (SI), और प्लाटून कमांडर पदों के लिए सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के योग्य उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर प्रदान किया गया है। यह विज्ञापन 21 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया, और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 21 नवंबर 2024 तक चलेगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 अक्टूबर 2024 (दोपहर 12 बजे)
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 नवंबर 2024 (रात 11:59 बजे तक)
- त्रुटि सुधार: 22 नवंबर से 24 नवंबर 2024 (निःशुल्क), और 25 से 27 नवंबर 2024 (रु. 500 शुल्क के साथ)
पदों का विवरण:
पद का नाम | पद की संख्या |
---|---|
सूबेदार | 19 |
प्लाटून कमांडर | 14 |
उप निरीक्षक | 278 |
उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह / प्रश्नाधीन दस्तावेज) | 5 |
उप निरीक्षक (कंप्यूटर / साइबर) | 14 |
कुल पद | 341 |
शैक्षणिक योग्यता:
- सूबेदार/उप निरीक्षक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
- उप निरीक्षक(अंगुल चिन्ह /प्रश्नाधीन दस्तावेज ) : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित , भौतिक एवं रसायन विषय में स्नातक .
- उप निरीक्षक (कंप्यूटर/साइबर क्राइम): कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) या B.Sc (कंप्यूटर) की डिग्री।
शारीरिक योग्यता:
- पुरुषों के लिए ऊंचाई: न्यूनतम 168 सेमी
- महिलाओं के लिए ऊंचाई: न्यूनतम 153 सेमी
- सीना (पुरुष): बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाने पर 85 सेमी
उम्मीदवार को नॉक-नी, फ्लैट फुट, और अन्य शारीरिक दोषों से मुक्त होना चाहिए। दृष्टि भी 6/6 और 6/9 होनी चाहिए।
आयु सीमा:
आयु सीमा: 21 वर्ष से 28 वर्ष (01 जनवरी 2024 तक)
किन्तु इस वर्ष छग सरकार द्वारा सामान्य वर्ग हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है जिसके अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष हो गई है . अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। मैन्युअल और डाक द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और साक्षात्कार शामिल होंगे। इसके अलावा, चयन माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अधीन होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा के नियमों और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in
अधिकारिक नोटीफिकेसन - डाउनलोड करें