छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है । यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) के माध्यम से आयोजित की जा रही है । जो उम्मीदवार न्यायिक विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है ।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
उच्च न्यायालय ने इस पद के लिए वेतनमान लेवल-6 (₹25,300 - ₹80,500) निर्धारित किया है
कुल पदों की जानकारी (Category-wise Vacancy)
इस विज्ञापन के तहत कुल 38 रिक्त पदों को भरा जाना है
- अनारक्षित (UR): कुल 19 पद, जिनमें 05 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं
- अनुसूचित जाति (SC): कुल 07 पद, जिनमें 02 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
अनुसूचित जनजाति (ST): कुल 07 पद, जिनमें 02 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): कुल 05 पद, जिनमें 01 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है
दिव्यांगजन (PH): कुल रिक्तियों में से 04 पद शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं 
।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)
आवेदकों के पास निम्नलिखित में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी स्नातक की डिग्री
- अथवा किसी भी विषय में द्वितीय श्रेणी स्नातक के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से PGDCA
- अथवा द्वितीय श्रेणी स्नातक के साथ DOE से 'O' लेवल कोर्स
। - अन्य कौशल: अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए
। विंडोज, यूनिक्स या ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पर कार्य करने का अनुभव वांछनीय है
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
। - अधिकतम आयु (अन्य राज्य के अभ्यर्थी): 30 वर्ष
। अधिकतम आयु (छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी): 40 वर्ष
। - आयु सीमा में छूट: छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC वर्गों को नियमानुसार 05 वर्ष की छूट मिलेगी
। छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिला निवासियों के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट का प्रावधान है । सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए .
आधिकारिक वेबसाइट एवं विज्ञापन लिंक
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: यहाँ क्लिक करें
विज्ञापन क्रमांक: download
- परीक्षा सिलेबस : डाउनलोड करें
यह पोस्ट केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तैयार की गई है
