बायोस्फियर रिज़र्व छग

0

 अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिज़र्व (Achanakamar - amarkantak Biosphere reserve) - यह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यो में फैला हुआ है। छत्तीसगढ़ का अचानकमार अभ्यारण्य और अमरकंटक का क्षेत्र  इसी बायोस्फियर के अंतर्गत आता है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली  जिले  में यह फैला हुआ है जबकि मध्य प्रदेश के अनूपपुर और डिंडौरी जिले में फैला हुआ है । यह लगभग 3835 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है। इसमे 551 वर्ग किलोमीटर कोर एरिया है जिसमे मानवीय गतिविधियां प्रतिबंधित होती है। लगभग 1955 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बफर जोन में आता है इसमे मानवीय गतिविधियों की कुछ हद तक अनुमति होती है।   इसके अलावा लगभग 1328 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र संक्रमण एरिया में आता है इसमे मानवीय गतिविधियों की अनुमति होती है। जो देश का 14 वें क्रम का बायोस्फियर रिज़र्व है। इसकी स्थापना 2005 में हुई है। 

अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिज़र्व का 2610 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र छत्तीसगढ़ में है। सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के मैकल रेंज के विस्तार इस बायोस्फियर रिज़र्व क्षेत्र में है। नर्मदा , सोननदी और मनियारी नदी इस बायोस्फियर रिज़र्व से निकलती है। नर्मदा और सोन नदी अमरकंटक क्षेत्र से निकलती है जबकि मनियारी नदी अचानकमार अभ्यारण्य क्षेत्र से निकलती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top