भैसादरहा (मगरमच्छों का शरणस्थल) - यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित मगरमच्छो का शरणस्थल है। यह कांगेर नदी में स्थित है जिसमे प्राकृतिक रूप से मगरमच्छ निवास करते हुए पाए जाते है।
मुरूमवाड़ा (मगरमच्छों का शरणस्थल) - यह छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित जगह है। जहाँ पर जाटलूर नदी में मगरमच्छ पाए जाते है।
लेमरू एलीफेंट रिज़र्व - यह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 1995 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हाथियों के संरक्षण के लिए प्रस्तावित क्षेत्र है।
तितली पार्क - यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कांगेर घाटी क्षेत्र में प्रस्तावित है।