आज का युग सूचनाओं के भंडार का युग कहा जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में जानना आवश्यक हो गया है।
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग मशीन है जो डाटा को स्वीकार एवं इनपुट करता है, इनपुट डाटा पर प्रोसेसिंग करता है और हमारी आवश्यकता के अनुसार परिणाम को प्रदर्शित करता है।
कंप्यूटर की कार्य प्रणाली
यदि हम कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास करें तो प्रमुख रूप से पांच करता है-
Step 1 - डाटा को इनपुट करता है।
Step 2 - दिए गए निर्देशों एवं डाटा को मेमोरी में संग्रहित करता है जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लाया जाता है।
Step 3 - डाटा पर प्रोसेसिंग करता है और उसे उपयोगी सूचनाओं में परिवर्तित करता है।
Step 4 - डाटा प्रोसेसिंग के बाद परिणाम को प्रदर्शित करता है।
Step 5 - उपर्युक्त वर्णित सभी कार्यों पर नियंत्रित रखता है।
कंप्यूटर की विशेषताएं
कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएं निम्न है-
उच्च गति(High speed)
- कंप्यूटर बहुत तेज गति के साथ काम करता है।
- अधिक मात्रा में डाटा को प्रोसेसिंग करने की क्षमता रखता है।
- यदि हम कंप्यूटर की स्पीड नापें तो यह, माइक्रो सेकंड नैनो सेकंड या यहां तक कि पिको सेकंड हो सकती है।
- कंप्यूटर लाखों घटनाओं को कुछ ही सेकंड में कर देता है जबकि इसी कार्य को यदि मनुष्य के द्वारा किया जाए तो कई महीने लग जाते हैं।
- इसकी गणना बहुत तेज एवं त्रुटि रहित होती है।
- यह 100% सही परिणाम प्रदर्शित करती है।
- यदि कंप्यूटर को दिया गया इनपुट सही है तो यह 100% त्रुटि रहित परिणाम प्रदर्शित करता है।
- संग्रहण क्षमता कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताओं में से एक है।
- मनुष्य की याद रखने की क्षमता के कई गुना इसकी संग्रहण क्षमता है।
- यह बहुत अधिक मात्रा में डाटा को संग्रहित कर सकता है ।
- यह टेक्स्ट ,चित्र, वीडियो एवं ऑडियो सभी प्रकार के डाटा को स्टोर करके रख सकता है।
- कंप्यूटर बिना ध्यान भटकाए , बिना थके लगातार काम कर सकता है।
- यह लगातार बिना गलती के फुर्ती के साथ काम करता है।
- यहां एक बार किए गए किसी कार्य को दोबारा उसी स्पीड और शुद्धता के साथ त्रुटि रहित काम करता है।
- कंप्यूटर एक सार्वभौमिक मशीन है।
- कंप्यूटर प्रत्येक प्रकार के कार्य को करने के लिए सक्षम है।
- कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न प्रकार के समस्याओं के हल के लिए अनेक क्षेत्रों में किया जा सकता है।
- यह ना केवल जटिल समस्याओं का हल निकालता है बल्कि एक साधारण सा काम गेम खेलने के काम भी आता है।
- यह एक विश्वसनीय मशीन है।
- आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मशीन के घटक या अवयव दीर्घायु होते हैं।
- कंप्यूटर को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि इसकी मरम्मत करना बहुत आसान है।
- कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन है।
- स्वचालन कंप्यूटर की एक ऐसी विशेषता है जिसमें यूजर के द्वारा दिए गए किसी कार्य को अपने मेमोरी में संग्रहित कर लेता है तथा उस कार्य को तब तक करते रहता है जब तक पूरा ना हो जाए।
- विभिन्न संगठनों द्वारा अपने कागजी काम को डिजिटल रूप में परिवर्तित करके अपना समय बचाते हैं और कार्य में तेजी लाते हैं।
- ऐसी डाटा जो डिजिटल रूप में होता है उससे जब चाहे प्राप्त कर सकते हैं । यह बहुत सारे फाइलों का जगह भी बचाता है जो भौतिक रूप में होते हैं।
- यद्यपि कंप्यूटर खरीद कर लगाना महंगा होता है किंतु इसके कार्य और लेन देन को सरल एवं सस्ता बना देता है।
- कंप्यूटर एक मात्र मशीन है जो किसी भी किसी भी प्रकार के कार्य को करने के लिए स्वयं की बुद्धि नहीं है।
- किसी भी प्रकार के कार्य करने के लिए उसे निर्देश देने पड़ते हैं।
- कार्यों को करने के लिए स्वयं निर्णय नहीं ले सकता है।
- कंप्यूटर यूजर के द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर ही कार्य करता है। यह पूरी तरह से यूजर पर निर्भर है।
- कंप्यूटर के पास किसी भी प्रकार की भावनाएं या प्रेम नहीं होती हैं।
- यह किसी मनुष्य की तरह भावना अनुभव या ज्ञान के आधार पर निर्णय नहीं लेता।