Showing posts with label cgvyapam. Show all posts
Showing posts with label cgvyapam. Show all posts

महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर || 200 पर्यवेक्षक पद की निकली भर्ती

  छग व्यापम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक पद की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है । महिलाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है । कौन इस पद हेतु योग्य है , शैक्षणिक योग्यता क्या है , परीक्षा पैटर्न क्या होगा , विस्तार से समझेगें ।

नोट :- कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन का देखकर ही आवेदन करें । इस विज्ञापन से संबंधित संक्षिप्त जानकारी नीचे दी जा रही है ।

 


👉 छग व्यापम का आधिकारिक विज्ञापन - डाउनलोड करें

भर्ती बोर्ड :- छग व्यापम  

वेबसाइटhttps://vyapam.cgstate.gov.in/

विभाग का नाम - महिला एवं बाल विकास विभाग 

विज्ञापन जारी दिनांक - 03 दिसम्बर 2021

कुल पद - 200 (100पद खुली भर्ती एवं 100 पद परिसीमित भर्ती - आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए )

महतवपूर्ण तिथियाँ --

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 03 दिसंबर  2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 30 दिसंबर 2021

परीक्षा तिथि (संभावित) - 23 जनवरी 2022

शैक्षणिक योग्यता - खुली भर्ती हेतु किसी भी विषय में स्नातक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 12 वीं उत्तीर्ण एवं 10 वर्ष का अनुभव ।

आयु सीमा -

न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग हेतु छूट की सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी ।)

चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा

👉परीक्षा का सिलेबस - डाउनलोड करें


आधुनिक भारत का इतिहास - मराठा साम्राज्य

 शिवाजी का संक्षिप्त परिचय :-

जन्म - 1627 ई शिवनेर किला , महाराष्ट्र

पिता - शाहजी भोंसले

माता - जीजा बाई 

अध्यात्मिक गुरु - रामदास 

राजनीतिक गुरु - दादा कोंडदेव 

पत्नी - साईं बाई व् सायरो बाई 



महतवपूर्ण घटनाएँ -

  • सन 1643 ई में सिंह गढ़ किला को जीता .
  • सन 1644 ई में तोरण के किला को जीता .
  • सन 1646 ई रायगढ़ के किला को जीता .
  • सन 1648 ई में बीजापुर से पुरंदर की किला को जीता .
  • सन 1656 ई में रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाई.
  • सन 1656 ई में ही जबाली के किला जीतकर सामरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत हुए .
  • सन 1665 ई में शिवाजी एवं जयसिंह के बीच युद्ध . 
  • सन 1665 ई में पुरंदर की संधि 
  • सन 1664 ई - सूरत की पहली लूट
  • सन 1670 ई - सूरत की दूसरी लूट 
  • सन 1674 ई - पंडित गंगाभट्ट के द्वारा शिवाजी को राज्याभिषेक किया और उन्हें छत्रपति की उपाधि मिला 
  • सन 1680 ई - मृत्यु 

प्रमुख युद्ध :-

  • सन 1659 ई बीजापुर के शासक ने अफजल खान को शिवाजी से युद्ध करने हेतु भेजा और वह मारा गया.
  • सन 1660 ई में मुग़ल शासक ओरंगजेब ने शाइस्ता खान को  शिवाजी का दमन करने हेतु भेजा किन्तु वह मारा गया .
  • सन 1665 ई में ओरंगजेब ने शाइस्ता खान के मारे जाने के बाद जयपुर के शासक जयसिंह को युद्ध करने हेतु भेजा.युद्ध उपरांत शिवाजी को हार हुई .
  • शिवाजी एवं जयसिंह के पुरंदर की संधि हुई .

पुरंदर की संधि - सन 1665 ई 

  • शिवाजी(मराठा) एवं जयसिंह(मुग़ल) के बीच संधि हुई .
  • इस संधि के तहत शिवाजी ने मुगलों से छीने २३ किला वापस कर दिया .
  • शिवाजी को अपने पुत्र शम्भाजी को मुग़ल दरबार में भेजने हेतु सहमति दे दी .

मेरा youtube चैनल लिंक - https://www.youtube.com/c/HomeTutoryadusir

अब नीचे दिए प्रश्नों का उत्तर दीजिये - 



1857 की क्रांति से प्रतियोगी परीक्षा में अक्सर पूछने वाली महतवपूर्ण बातें

 1857 की विद्रोह के कारण -



  • राजनीतिक कारण - वेलेजली की सहायक संधि , डलहौजी की हड़प नीति एवं राजाओं के पेंशन एवं उपाधियों का अंत जैसी नीतियों ने भारतीय राजाओं को विद्रोह करने पर मजबूर के दिया .
  • सामाजिक कारण - अंग्रेजों ने सती प्रथा , नरबली प्रथा, विधवा पुनर्विवाह अंत करने हेतु कानून बनाया .अंगेरजी शिक्षा नीति एवं रंग भेद की नीति ने भारतीयों को नाराज कर दिया .
  • धार्मिक कारण -इसाई धर्म का प्रचार , इसाई धर्मावलम्बियों को सरकारी नौकरियों में पद उन्नति एवं रियायत 
  • सैनिक कारण - जनरल लिस्टमेंट एक्ट लागु करना एवं सैनिकों के लिए निःशुल्क डाक व्यवस्था को समाप्त करना .
  • तात्कालिक कारण - एनफील्ड रायफल  जिसमे चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग .

प्रमुख घटनाएँ -

29 मार्च 1857 - बैरकपुर छावनी में मंगल पाण्डेय ने विद्रोह कर दिया .
08 अप्रैल 1857 - मंगल पाण्डेय को फांसी 
10 मई 1857 - मेरठ छावनी के सैनिकों द्वारा विद्रोह कर दिया .
11 मई 1857 - मेरठ छावनी के सैनिकों ने दिल्ली पर अधिकार कर मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जाफर को विद्रोहिओं का नेता घोषित किया .
31 मई 1857 - सम्पूर्ण देश में विद्रोह की तिथि घोषित .

विद्रोह का क्षेत्र -



स्थान नेतृत्वकर्ता दमन
दिल्ली बहादुर शाह जफ़र , बख्त खा कर्नल निगाल्सन एवं लोरेंस बंधू 
झाँसी लक्ष्मी बाई ह्यूरोज 
ग्वालियर  तात्या टोपे ह्यूरोज 
कानपुर नाना साहब कैंप वेल 
लखनऊबेगम हजरत महल कैंप बेल 
इलाहबाद लियाकत अली कर्नल नील 
जगदीशपुर कुंवर सिंह , अमर सिंह विलियम टेलर 
फ़ैजाबाद मौलवी अहमदुल्ला कैंप वेल 
बरेली खान बहादुर खान कैंप वेल 

अब नीचे दिए प्रश्नों का उत्तर देवें -


 

आधुनिक भारत का इतिहास - 1857 की क्रांति

 छग व्यापम एवं पीएससी परीक्षा की तयारी के लिए टॉपिक वाइज महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है . इन प्रश्नों को हल कर छग व्यापम की पटवारी , आर आइ , एस आइ भर्ती, सहायक ग्रेड ३ , डाटा एंट्री एवं छग पीएससी के द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है .