नोट्स & क्विज :भारत का भूगोल - 7 II हिमालय की घाटियाँ एवं दर्रे
हिमालय की घाटियाँ -
लद्दाख का पठार(जम्मू और कश्मीर में ) - काराकोरम एवं लद्दाख श्रेणी की बीच
कश्मीर की घाटी(जम्मू और कश्मीर में ) - पीरपंजाल एवं लद्दाख श्रेणी के बीच
लाहुलस्फिती की घाटी - हिमाचल प्रदेश में वृहद् हिमालय एवं मध्य हिमालय के बीच
कुल्लू की घाटी - हिमाचल प्रदेश वृहद् हिमालय एवं धौलाधार श्रेणी के बीच
दून की घाटी एवं उधमपुर की घाटी - उत्तराखंड में वृहद् एवं मध्य हिमालय के बीच
असम की घाटी - असम में मध्य एवं शिवालिक हिमालय के बीच
हिमालय के दर्रे
जम्मू व् कश्मीर
काराकोरम दर्रा - भारत का सबसे ऊँचा एवं उत्तरवर्ती दर्रा काराकोरम श्रेणी में स्थित है .इस दर्रा कश्मीर को चीन से जोड़ता है .
बुर्जिल दर्रा - पाक अधिकृत कश्मीर एवं कश्मीर घाटी को जोड़ने वाला एक मात्र दर्रा है .
जोजिला दर्रा - कश्मीर घाटी को लद्दाख से अर्थात लेह को श्रीनगर से जोड़ने वाला दर्रा .
बारामुला दर्रा
बनिहाल दर्रा -जम्मू एवं श्रीनगर को जोड़ने वाली दर्रा . इस दर्रे से भारत की सबसे लम्बी सुरंग जवाहर सुरंग गुजरती है .
पीर पंजाल दर्रा - मध्य हिमालय में स्थित दर्रा जिससे मध्यकालीन मुग़ल रोड गुजरता है .
हिमाचल प्रदेश
बडालाचा दर्रा - हिमाचल प्रदेश एवं कश्मीर को जोड़ने वाला दर्रा यह एक संकीर्ण दर्रा है .इस दर्रे से विश्व का सबसे उच्चतम सड़क मनाली लेह मार्ग स्थित है .
शिपकिला दर्रा - हिमाचल को तिब्बत चीन से जोडती है .इस दर्रे से मानसरोवर की यात्रा की जाती है .साथ ही साथ भारत चीन व्यापर हेतु महतवपूर्ण दर्रा है .
उत्तराखंड
माना दर्रा
निति दर्रा
थागाला दर्रा
लिपुलेख - इस दर्रे से मानसरोवर की यात्रा की जाती है .
सिक्किम
नाथुला दर्रा -यह सिक्किम में स्थित भारत चीन व्यापर हेतु महतवपूर्ण दर्रा है जो दार्जलिंग , चुम्बी घाटी तथा तिब्बत को जोडती है .
झेलपेला दर्रा - ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दर्रा है , फाह्यान एवं ह्वेनसांग चीनी यात्री इसी रास्ते से भारत आये थे .कलिंगपोंग से ल्हासा मार्ग इसी दर्रे से गुजरती है .
No comments:
Post a Comment