प्रागैतिहासिक काल
- पुरातात्विक प्रमाण की मदद से इतिहास का अध्ययन
- लिखित साक्ष्य का अभाव।
- पाषाण कालीन इतिहास शामिल।
- ब्रूस फुट द्वारा 1863 में अन्वेषण।
विभाजन:
1. पुरापाषाण काल( 5 लाख - 10 हजार ई पूर्व )
2. मध्य पाषाण काल (10 हजार - 6 हजार ई पूर्व )
3. उत्तर (नव) पाषाण काल(6 हजार - 3 हजार ई पूर्व )
आद्य ऐतिहासिक काल
- पुरातात्विक प्रमाण उपलब्ध
- लिखित साक्ष्य भी उपलब्ध किन्तु पढ़ा नही जा सका है .
- उदहारण - सिन्धु घाटी सभ्यता
- पुरातात्विक प्रमाण एवं लिखित साक्ष्य उपलब्ध है जिसे पढ़ा जा सकता है .
- वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक का इतिहास ऐतिहासिक कल का इतिहास कहलाता है .
पुरापाषाण काल ( 5 लाख - 10 हजार ई पूर्व )
विभाजन:
1. निम्न पुरापाषाण काल (5 लाख - 50 हजार ई.पू.) -इस काल में मानव ने मुख्यतः कोर उपकरणों का निर्माण किया जो क्वार्टज जैसे कठोर पत्थर से बने होते थे
- औजार: जैसे -हस्तकुठार, विदारिणी, चापर चापिंग।
- स्थल : सोहन घटी (पाकिस्तान ), बेलन घाटी (इलाहाबाद , मिर्जापुर क्षेत्र ) - पाषाण काल के तीनों अवस्थाओं का साक्ष्य मिले है , डीडवाना(राजस्थान ),भीमबेटका (मध्यप्रदेश ), पल्लावरम एवं अतिरपक्कम (तमिलनाडु )
2. मध्य पुरापाषाण काल (100000-40000 ई.पू.) - इस काल में कोर की बाजार फलक औजारों का निर्माण किया गया जो चर्ट एवं जेस्पर जैसे नरम पत्थरों के बने होते थे .
- औजार: फलक, वेधनी, खुरचनी, तक्षणी
- स्थल : भारत के नेवासा (गोदावर तट महाराष्ट्र ) , नर्मदा घाटी (मध्यप्रदेश )
- इसे फलक संस्कृति का कल कहा जाता है .
- नर्मदा घाटी में हथनौरा नामक स्थल से अरुण दोलाकिया ने एक मानव जीवाश्म प्राप्त किया जो आद्य होमो सेपिएंस का जीवाश्म माना जाता है .
3. उच्च पुरापाषाण काल (40000-10000 ई.पू.) इस काल के औजार ज्यदा विकसित एवं तेज थे , पत्थर के अलावा हड्डियों से भी औजारों का निर्माण किया जाने लगा .
- अस्थि उपकरणों का प्रचलन।
- पशु चित्रण (बाघ, हाथी, गैड़ा, भैंसा)।
- आग का आविष्कार।
- भीमबेटका गुफा खोज: बी.एस. बाकणकर, 1958
......................................................................................................................................................................
1. प्रागैतिहासिक काल को किसके अंतर्गत रखा जाता है?
A) जब लिखित साक्ष्य उपलब्ध हों
B) जब लिखित साक्ष्य न हो
C) जब चित्रित साक्ष्य उपलब्ध हो
D) जब केवल वैदिक सभ्यता हो
उत्तर: B
व्याख्या: प्रागैतिहासिक काल वह समय है जब लिखित साक्ष्य नहीं पाए जाते। इसमें पाषाणकालीन सभ्यता सम्मिलित है।
2. पाषाणकालीन सभ्यता का सर्वप्रथम अन्वेषण किसने किया?
A) बी. एस. बाकणकर
B) ब्रूस फुट
C) अलेक्जेंडर कनिंघम
D) मोर्टिमर व्हीलर
उत्तर: B
व्याख्या: 1863 ई. में ब्रूस फुट ने पाषाणकालीन सभ्यता का पहला अन्वेषण किया।
3. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल निम्न पुरापाषाण काल से संबंधित है?
A) भीमबेटका
B) पहलागाम
C) सिंधु घाटी
D) समानापुर
उत्तर: B
व्याख्या: पहलागाम (कश्मीर) निम्न पुरापाषाण काल का एक प्रमुख स्थल है। भीमबेटका मध्य पाषाणकाल के अंतर्गत आता है।
4. आग का आविष्कार किस काल की देन है?
A) मध्य पुरापाषाण काल
B) उच्च पुरापाषाण काल
C) निम्न पुरापाषाण काल
D) उत्तर पाषाण काल
उत्तर: B
व्याख्या: आग का आविष्कार उच्च पुरापाषाण काल में हुआ था, जो उस समय की प्रमुख उपलब्धि है।
5. भीमबेटका गुफाओं की खोज किसने की थी?
A) बी. एस. बाकणकर
B) ब्रूस फुट
C) जॉन मार्शल
D) अलेक्जेंडर कनिंघम
उत्तर: A
व्याख्या: 1958 में बी. एस. बाकणकर ने भीमबेटका गुफाओं की खोज की, जहाँ प्राचीन शैल चित्र मिले।
6. 'फलक संस्कृति' किस पुरापाषाण काल से संबंधित है?
A) निम्न पुरापाषाण काल
B) मध्य पुरापाषाण काल
C) उच्च पुरापाषाण काल
D) उत्तर पाषाण काल
उत्तर: B
व्याख्या: मध्य पुरापाषाण काल में शल्क के औजारों का इस्तेमाल किया जाता था, जिसे फलक संस्कृति के नाम से जाना जाता है।
7. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल मध्य पुरापाषाण काल से संबंधित है?
A) सोहन घाटी
B) आदमगढ़
C) रोहिरी पहाड़ियाँ
D) वेलनघाटी
उत्तर: C
व्याख्या: रोहिरी पहाड़ियाँ (ऊपरी सिंध) मध्य पुरापाषाण काल की प्रमुख स्थल हैं।
8. पुरापाषाण काल को कितने भागों में विभाजित किया गया है?
A) 2
B) 3
C) 4
D) 5
उत्तर: B
व्याख्या: पुरापाषाण काल को तीन भागों में विभाजित किया गया है: निम्न, मध्य, और उच्च पुरापाषाण काल।
9. निम्न पुरापाषाण काल में प्रमुख औजार कौन से थे?
A) हस्तकुठार और विदारिणी
B) शल्क और फलक
C) अस्थि उपकरण
D) तक्षणी और वेधनी
उत्तर: A
व्याख्या: निम्न पुरापाषाण काल में हस्तकुठार और विदारिणी प्रमुख औजार थे, जो पत्थरों से बनाए जाते थे।
10. सिंधु घाटी सभ्यता किस काल से संबंधित है?
A) प्रागैतिहासिक काल
B) आद्य ऐतिहासिक काल
C) ऐतिहासिक काल
D) नवपाषाण काल
उत्तर: B
व्याख्या: सिंधु घाटी सभ्यता आद्य ऐतिहासिक काल का हिस्सा है, जहाँ लिखित साक्ष्य तो हैं लेकिन अभी तक पूरी तरह पढ़े नहीं जा सके हैं।