भारत की वनस्पति
वनस्पति से तात्पर्य किसी भूभाग में उगने वाले पेड़ पौधों से है .किसी भूभाग में किस प्रकार के पेड़ पौधे उगेगे , यह निम्न कारको पर निर्भर करता है -
- भूभाग
- मृदा
- तापमान
- वर्षण
- सूर्यप्रकाश
भारतीय वनस्पति के प्रकार
- उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
- उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
- उष्ण कटिबंधीय कंटीले वन एवं झाड़ियाँ
- पर्वतीय वन
- मेंग्रोव वन
उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
- जिस क्षेत्र में 200 सेमी से अधिक वर्षा होती है , उस क्षेत्र में सदाबहार वन पाई जाती है .
- पेड़ पौधे 60 से मी से भी ऊँचे होते है .
- पतझड़ का समय निश्चित नही होता है .
- आर्थिक दृष्टि से इन पेड़ों का महत्व बहुत कम है .
- इस प्रकार की वनस्पति लक्षद्वीप , अंडमान निकोबार द्वीप , पश्चिमी घाट , असम के उपरी भाग एवं तमिलनाडु के आस पास पाई जाती है .
- उदाहरण - आबनूस ,महोगनी ,रोज्बुड , रबड़ एवं सिनकोना .
उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
- उष्ण कटिबंधीय वन को दो भागों में बांटा जा सकता है - आर्द्र या नम एवं शुष्क
- जिस क्षेत्र में 200 से 100 सेमी तक वर्षा होती है , उस क्षेत्र में आर्द्र वनस्पति एवं जहाँ 70 से 100 सेमी तक वर्षा होती है वह शुष्क वनस्पति पाई जाती है .
- उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वनस्पति की बात करे तो यह मुख्य रूप से उत्तर पूर्वी भाग , हिमालय की तराई, झारखण्ड , छत्तीसगढ़ ,पश्चिमी ओडिशा एवं पश्चिमी घाट में मिलती है .
- उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन बिहार एवं उत्तर प्रदेश के इलाकों में पाई जाती है .
- उदहारण - शीशम , सागौन ,बांस , चन्दन , नीम, साल .
कंटीले वन एवं झाड़ियाँ
- जहाँ 70 सेमी से कम वर्षा होती है .
- गुजरात , राजस्थान,मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ ,उत्तर प्रदेश , हरियाणा में इस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है .
- उदाहरण - अकसिया , खजूर ,नागफनी , युफोरोबिया
पर्वतीय वन
- पर्वतीय वन ऊंचाई के साथ साथ अलग प्रकार की वनस्पति पाई जाती है .
- 2000-4000 मी की उचाई में चौड़े पत्ती वाले पर्णपाती वन पाई जाती है जैसे - चिनार ,स्फूस,ओके ,चेस्ट नट .
- 2400-3000 मी के ऊंचाई में सदाबहार शोलावन पाई जाती है जैसे - देवदार ,चिड ,पाइन,फर.
- 3300-4200 मी की ऊंचाई में पाई जाने वाली वन को शीत या टुन्ड्रा वन कहा जाता है .
मेंग्रोव वन
- नदियों के डेल्टा भाग में पाई जाने वाली वन को मेंग्रोव वन कहा जाता है .
- गंगा ब्रम्हपुत्र के डेल्टा में सुन्दरी वृक्ष पाई जाती है .
- उदहारण - नारियल , ताड ,क्योरा
अब इन प्रश्नों के उत्तर दें -